---Advertisement---

निधि के नेतृत्व में मप्र ने फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले की बेटी निधि तिवारी ने एक बार फिर सॉफ्टबॉल के क्षेत्र में अपना और मध्य प्रदेश का परचम लहराया है। 12 से 14 सितंबर तक गाज़ियाबाद में आयोजित 15वीं नेशनल फेडरेशन कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में, मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया।

यह चैंपियनशिप देश की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, केरल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल थीं। मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शनमध्य प्रदेश की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और एक के बाद एक लगातार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

  • पहला मैच दिल्ली को 4-0 से हराया।
  • दूसरा मैच छत्तीसगढ़ को 4-0 से हराया।
  • तीसरा मैच पंजाब को 2-1 से हराया।
  • चौथा मैच जम्मू-कश्मीर को 4-0 से हराया।

सेमी फाइनल/फाइनल मैच

सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश का मुकाबला महाराष्ट्र से हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम का मुकाबला पंजाब से हुआ। एक रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पंजाब के 2 रन के मुकाबले 3 रन बनाकर जीत हासिल की और फेडरेशन कप पर कब्ज़ा कर लिया।

निधि तिवारी को मिला सम्मान

इटारसी शहर की निवासी निधि तिवारी इस पूरी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उनके शानदार प्रदर्शन और टीम के स्वर्ण पदक विजेता होने पर पूरे नर्मदापुरम जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नर्मदापुरम के कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी। इनमें संरक्षक जिला सॉफ्टबॉल संघ डॉ. सीतासरन शर्मा (विधायक नर्मदापुरम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), पंकज चौरे (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, इटारसी), तरुण पोपली (अध्यक्ष जिला सॉफ्टबॉल संघ), जय किशोर चौधरी, अशोक मालवी, हरप्रीत छाबड़ा, अश्विनी मालवी, आलोक चौधरी और अंश मालवीय शामिल हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.