इटारसी। नई गरीबी लाइन स्थित अंडर ब्रिज (Under Bridge) का काम पूर्ण हो गया और इससे आवागमन भी प्रारंभ हो गया है।
शहर से सीधे नेशनल हाईवे (National Highway) को जाने वाले अब इसी का उपयोग कर रहे हैं। लोगों को अब करीब 3 किमी का लंबा चक्कर लगाकर खेड़ा, नेशनल हाईवे और शांतिधाम जाने की परेशानी से मुक्ति मिल गयी है। इस अंडरब्रिज के शुरू होने से शहर के करीब 25 हजार लोगों फायदा होगा। इनको जाम और लंबा फेरा से छुटकारा मिलेगा। आज सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी (MP Representative Raja Tiwari) ने ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सांसद उदय प्रताप सिंह (MP Uday Pratap Singh) से समय लेकर उनसे इसका शुभारंभ कराया जाएगा।
छह करोड़ से अधिक राशि हुआ निर्माण
गरीबी लाइन के रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 225 पर अंडरब्रिज स्वीकृत अंडरब्रिज के लिए 6.83 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। अंडरब्रिज का काम रेलवे द्वारा किया गया ब्रिज में 9.15 गुणा 8.88 वर्गमीटर के दो मार्ग हैं। अंडरब्रिज की कुल लंबाई 26.64 मीटर है।
20 हजार लोग होंगे लाभान्वित
गरीबी लाइन का गेट बंद होने के बाद से शहर के करीब 20 हजार लोग आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिल गयी है। उन्हें करीब 3 किमी का लंबा चक्कर लगाकर खेड़ा क्षेत्र में पहुंचना पड़ता था। इस अंडरब्रिज के चालू होने के बाद मालवीयगंज, सूरजगंज, सिंधी कॉलोनी, देशबंधुपुरा, गरीबी लाइन, न्यास कॉलोनी, लाइन एरिया सहित अन्य जगहों के हजारों लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिल गई है। ब्रिज से हालांकि आवागमन प्रारंभ हो गया है। लेकिन, इसका विधिवत शुभारंभ का इंतजार है।