इटारसी। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजगंज में शनिवार को एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की मुख्य उपस्थिति में छात्राओं को स्कूल बैग विथ एजुकेशनल डेस्क वितरित किए गए।
गेल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत नर्मदापुरम जिले के सरकारी स्कूलों में लगभग 28,000 बैग बांटे जा रहे हैं। इन बैगों की खासियत यह है कि इन्हें जरूरत पडऩे पर एक डेस्क के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी। सांसद श्रीमती नारोलिया ने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। बैग पाकर छात्राओं के चेहरों पर भारी उत्साह और मुस्कान देखी गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक मेहतो, राजा तिवारी, दीपक अग्रवाल, संदेश पुरोहित, जसवीर सिंह छाबड़ा, मनोज बड़कुल, राजू सोनी, अवंत फाउंडेशन के हिमांशु पांडेय, अभिषेक दीक्षित, प्राचार्य सतीश खलखो, सिवी सूद, महेश मालवीय, विनोद दुबे सहित विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









