नर्मदापुरम। शहर के कंचननगर (Kanchannagar) में स्थित एक मकान से अज्ञात चोरों ने नगदी जेवर सहित करीब 70 हजार रुपए का माल उड़ा लिया है। पुलिस(Police) ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी जयदीप (Jaideep) पिता भागीरथ यादव (Bhagirath Yadav) ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात चोर ने उनके घर से नगदी और जेवर सहित 70 हजार रुपए का माल उड़ा लिया है। घटना 24 से 30 नवंबर के मध्य की है।







