---Advertisement---

Umang App फोन में इंस्टॉल करें, घर से होंगे Aadhaar, PAN समेत ये 12 सरकारी कामकाज

By
Last updated:
Follow Us

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2017 में UMANG App को लांच किया गया था। कई तरह की सरकारी सेवाओं के लिए यह ऐप एंड्राइड और आइओएस दोनों तरह के प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। Umang app 13 भाषाओं में उपलब्ध है।

वर्तमान समय में जहाँ एक ओर हर एक काम के लिए एक अलग ऐप मौजूद है वहीं UMANG ऐप से आप एक दर्जन से ज्यादा सरकारी काम कर सकते हैं। बहुत सारी अलग अलग  ऐप्स को फोन में इंस्टॉल करने के लिए अधिक स्टोरेज स्पेस की जरूरत होती है। साथ ही इनका इस्तेमाल करने में कई तरह की असुविधा हो सकती है। UMANG app ने यूजर्स की यह समस्या काफी हद तक कम कर दी है। अगर आप सिंगल ऐप से आधार, पैन समेत करीब दर्जनभर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए Umang ऐप को फोन में इंस्टॉल कर लें। इसके बाद आपको EPFO, PAN या अन्य किसी भी सरकारी योजनाओं से जुड़े काम करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है।

Umang ऐप पर मिलने वाली सरकारी सर्विस में क्या सुविधा मिलेगी?

आधार कार्ड (aadhaar) पैन सेवा (PAN) डिजिलॉकर (DDigiLocker) आयुष्मान भारत योजना (ayushman bharat) PF Balance चेक NPS की डिटेल पानी और बिजली बिलिंग सर्विस  भारत गैस सर्विस M-KISAN सर्विस  CBSE  AICTE AKPS इनकम टैक्स जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कैसे Umang App पर करें रजिस्टर

सबसे पहले Google Play Store या फिर Apple App Store से फोन में Umang app Download करें। इसके बाद Umang ऐप को ओपन करें। फिर रजिस्टर कने के लिए कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।  इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर वैरीफाई करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे UMANG ऐप पर दर्ज करना होगा।  इसके बाद आपको m-PIN सेट करना होगा। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। फिर Umang ऐप का होम पेज खुल जाएगा। आप यहां अपनी जरूरत के अनुसार से सर्विस को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।

सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विजिट करें 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.