---Advertisement---

सुबह 7 से शाम 7 तक केन्द्रों पर होगा टीकाकरण : कलेक्टर सिंह

By
On:
Follow Us

आदर्श आचरण संहिता का गंभीरता से पालन किया जाए

होशंगाबाद। कोविड-19 की तीसरी लहर की आंशका के चलते जिले में समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहे। मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएं। यह निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होशंगाबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मोजेस ने बताया कि जिले में 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक विशेष सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सेकंड डोज के 1 लाख नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि वे अपडेटेड सूची के अनुरूप सभी ड्यू नागरिकों का इस महा अभियान में टीकाकरण करवाएं। वैक्सीनेशन टीम निर्धारित केंद्रों के समीप ही निवास करे ताकि समय पर टीकाकरण कार्य प्रारंभ हो सके। प्रातः 7:00 बजे से सांय 7:00 बजे तक केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाए। उन्होंने वैक्सीनेशन टीम की केंद्रों के पास ही रहने हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

प्रसूति केंद्रों पर प्रशिक्षित सीएचओ एवं एएनएम की नियुक्ति करें
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सुरक्षित प्रसव के उद्देश्य जिले में चिन्हित प्रस्तुति केंद्रों पर प्रशिक्षित सीएचओ एवं एएनएम की नियुक्ति करें। साथ ही इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएं।

धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रहे
जिले में 29 नवंबर से शुरू धान खरीदी कार्य की कलेक्टर श्री सिंह ने समीक्षा कर उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण कार्य जारी रहे। किसानों को खरीदी के लिए भेजे जाने वाले एसएमएस की व्यवस्थित शेड्यूलिंग की जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान खरीदी की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे आगामी 3 दिनों में अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर धान खरीदी के पंजीकृत किसानों के आधार सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मोहिनी शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2021-22 की घोषणा की गई हैं, जिसके तहत जिले में 3 चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो 23 फरवरी 2022 तक लागू रहेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं संबंधित नोडल अधिकारी ग्रामों में आदर्श आचरण संहिता का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें।

नॉट अटैंड प्रति शिकायत पर 100 रुपए रेड क्रास मद में जमा कराएं
नॉट अटेंड शिकायतों की समीक्षा कर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी और उन्हें प्रति शिकायत के मान से 100 रुपए रेडक्रॉस मद जमा कराए जाने के निर्देश दिए।

पिपरिया के बाद अब ड्रोन सर्वे बनखेड़ी में
बैठक में कलेक्टर ने अभिलेख शुद्धिकरण अभियान, पेंशन सत्यापन, अंकुर अभियान, धारणाधिकार एवं स्वामित्व योजना की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि आगामी 3 दिनों में पिपरिया में ड्रोन फ्लाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद तहसील बनखेड़ी में ड्रोन के माध्यम से आबादी भूमि का सर्वे कार्य किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.