इटारसी। वैश्य महासम्मेलन मप्र की होशंगाबाद जिला इकाई द्वारा प्रदेश संगठन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन तरुण अग्रवाल मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 1 जनवरी को, प्रात: 11.30 बजे अग्रवाल भवन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर दंडाधिकारी, प्रशासक नपा व कृषि उपज मंडी मदन सिंह रघुवंशी करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री भगवानदास अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अजीत सेठी, संस्थापक जिलाध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल शिल्पी, तरुण अग्रवाल मंडल के अध्यक्ष गुलाबचंद्र अग्रवाल सहित संपूर्ण कार्यकारिणी, जिला मीडिया प्रभारी हरीश अग्रवाल, युवा इकाई जिलाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल बाबू और समस्त वैश्य बंधु उपस्थित रहेंगे।।
वैश्य महासम्मेलन के कैलेंडर का विमोचन 1 जनवरी को

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








