इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सेबी और सीडीएसएल के साथ मिलकर एक उद्देश्यपूर्ण साइकिल रैली का सफल आयोजन किया। यह रैली विश्व निवेशक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका मुख्य संदेश था, ‘हेल्थ इज वेल्थ, नो हेल्थ विदाउट वेल्थ।’ रैली में लगभग 135 स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। यह रैली वर्धमान पब्लिक स्कूल से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जयस्तंभ और रेलवे स्टेशन को कवर करते हुए वापस स्कूल पहुंची।
जागरूकता और भागीदारी
छात्रों ने अपनी साइकिलों पर बचत और निवेश से संबंधित आकर्षक स्लोगन लगाए, जिसके माध्यम से उन्होंने शहरवासियों को वित्तीय जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली दोनों का महत्व समझाया। यह कार्यक्रम वर्धमान पब्लिक स्कूल के संचालक प्रशांत जैन और रचना जैन के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान स्श्वक्चढ्ढ स्मार्ट से जितेंद्र ढूंढे एवं इंद्रजीत देवनाथ भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साथ ही, उन्हें कम उम्र से ही बचत तथा निवेश के महत्व को समझाना था।









