बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

झूलण सेवा समिति में वासुदेव खुरानी अध्यक्ष, सचिव बने अजय लालवानी

इटारसी। सिंधी समाज (Sindhi Samaj) की झूलण सेवा समिति (Jhulan Seva Samiti) का पुनर्गठन किया है। सर्वसम्मति से वासुदेव खुरानी (Vasudev Khurani) अध्यक्ष और अजय लालवानी (Ajay Lalwani) को सचिव चुना गया है। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष गंगाराम बिजलानी (Gangaram Bijlani), सहकोषाध्यक्ष नंदलाल देवानी (Nandlal Devani) चुने गये।
इसी तरह से उपाध्यक्ष सुधीर देवानी पप्पू, मुकेश खुरानी, लक्की गुरयानी, सहसचिव विशाल गंगलानी, रोहित दरयानी, प्रवक्ता सौरभ शिवनानी को चुना गया। उक्त जानकारी झूलण सेवा समिति के संस्थापक सदस्य गोविंद राम गोमा खिलवानी (Govind Ram Goma Khilwani) और गोपाल सिद्धवानी (Gopal Sidhwani) ने प्रदान की।

झूलेलाल चालीहा 22 जुलाई से

सिंधी समाज का पावन भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव इस वर्ष 22 जुलाई सोमवार से प्रारंभ होगा और इसका समापन 1 सितंबर रविवार को किया जाएगा। झूलण सेवा समिति के संस्थापक सदस्य गोपाल सिद्धवानी ने बताया कि पूज्य पंचायत सिंधी समाज के मार्गदर्शन में यह पर्व हर वर्ष मनाया जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!