रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम में वैदिक होली, हवन कर सुख-समृद्धि की कामना

इटारसी। महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी में आज वैदिक होली पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर पहुंचे वैदिक विचारधारा के लोगों ने एकदूसरे को होली पर्व की बधाई दी तथा यज्ञ में शामिल होकर देश में विकास, सुख, समृद्धि और शांति के लिए आहुतियां डाली।

महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम के आचार्य सत्यप्रिय ने हवन-पूजन संपन्न कराया साथ ही सभी को वैदिक यज्ञ के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर बताया गया कि एक वक्त था जब भारत में हमारी ऋषि परंपरा में यज्ञ को काफी अहम स्थान दिया जाता था। आज यज्ञ की वह परंपरा पुन: उसी समृद्ध रूप में स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने सभी को होली पर्व की शुभकमानाएं दीं।

यज्ञ-हवन के बाद यहां भजनोपदेश भी हुए साथ ही भंडारे का आयोजन किया जिसमें अनेक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जुगल शर्मा, मोहन मालवीय, महेश गुप्ता, आशीष चौधरी, गजेन्द्र नागे, दीपक पवार, अरविंद मालवीय, मुकेश, मंगेश यादव, नीतेश शुक्ला, योगेश राजभर सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News