---Advertisement---

विहिप ने आशुतोष महादेव मंदिर में किया सत्संग और हनुमान चालीसा का पाठ

By
On:
Follow Us

इटारसी। हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने पुरानी इटारसी के काबड़ मोहल्ला स्थित आशुतोष महादेव मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और भजन भी हुए। सत्संग की शुरुआत ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ विजय महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हिंदू समाज को जोडऩे का प्रयास

कार्यक्रम में उपस्थित विहिप के जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि हिंदू समाज को जागृत अवस्था में लाने के लिए हर गली-मोहल्ले के मंदिरों में इस तरह के सत्संग आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जा सके। नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने नजदीकी मंदिरों की आरती में भाग लेना चाहिए और माथे पर तिलक लगाकर अपनी पहचान को मजबूत करना चाहिए।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित मोहन दुबे, जिला सह-धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, दीपक पटेल, संदीप चौरे, कुलदीप राजपूत और स्थानीय मातृशक्ति बहनें मौजूद रहीं। समापन गणेश जी, भोलेनाथ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ सभी ने जयघोष किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.