इटारसी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की प्रांत सह संयोजिका, रिंकू सुनेरी और दीपा शर्मा, ने आज इटारसी का दौरा किया। इस दौरान नगर संयोजिका अनीता तिवारी के निवास पर मातृशक्ति की एक बैठक आयोजित की गई।
स्थापना दिवस पर निकलेगी शौर्य यात्रा
बैठक में मातृशक्ति प्रांत संयोजिका रिंकू शर्मा ने विहिप के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल शौर्य यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में 100 से अधिक बहनें शामिल होंगी, जो बैंड और ड्रम के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा में किसी भी तरह के गाने या डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान, दुर्गावाहिनी की बहनें दंड लेकर आगे चलेंगी, जबकि मातृशक्ति की बहनें शस्त्र लेकर पीछे चलेंगी। रिंकू शर्मा ने नवरात्रि में अधिक से अधिक पंडालों में जाकर शस्त्र पूजा करने और इसके महत्व के बारे में बात करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत और नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने भी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में जिला संयोजिक तरुणा सोनी, नगर संयोजिक अनीता तिवारी, सह संयोजक आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आशा गोस्वामी, कुसुम मेहरा, नीतू साहू, उषा यादव, रानी मनवारे, और पार्वती यादव सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।









