इटारसी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने चामुंडा चौराहा स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर में हरियाली तीज पर सुंदरकांड का पाठ और भजन कीर्तन किया। सैकड़ों महिलाओं ने मां पार्वती और भोलेनाथ को भेंट चढ़ाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री बांटी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर संयोजक अनिता तिवारी, सह संयोजिका आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, चंद्रकला, सीमा भदौरिया, हेम गुप्ता, गीता पटेल, मीरा तिवारी, सुधा गुप्ता, बसंती जायसवाल, अनीता राठौर, मंजू भट्ट, पार्वती पटेल, सुषमा यादव, पुष्पा मौर्य, सावित्री सैनी, सुधा तिवारी, स्वामी एवं सुमन चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।








