सोहन शर्मा को 5000 रूपये नकद राशि से पुरस्कृत किया
होशंगाबाद। अभियोजन कार्यालय के रीडर सोहन शर्मा(Reader Sohan Sharma) ने पीड़ित और साक्षियों(Witnesses) की सहायता के लिए मोबाईल एप(Mobile App) बनाया है।
उल्लेखनीय है कि विभाग के मुखिया वरिष्ठ आईपीएस व महानिदेशक, लोक अभियोजन संचालनालय, मध्यप्रदेश पुुरूषोत्तम शर्मा(Purushottam Sharma) द्वारा विगत कुछ माह पूर्व न्यायालय में उपस्थित होने वाले पीड़ित पक्ष व साक्षियों की सहायता के लिये प्रदेश के प्रत्येक जिला अभियोजन कार्यालय में एक साक्षी सहायता केन्द्र(Witness aid center) की स्थापना करवाई गई थी। इस साक्षी सहायता केन्द्र(Sakhi sahayta kendra) का शुभारंभ उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रिंसपल रजिस्ट्रार जनरल की अध्यक्षता में इंदौर में किया था, जहां प्रदेश के समस्त जिलों के साक्षी सहायता केन्द्र प्रभारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। उक्त आयोजन में विभाग प्रमुख श्री शर्मा द्वारा साक्षियों की सहायता के लिये एक पोर्टल का शुभारंभ किया था।

डीपीओ कार्यालय(DPO Office) के मीडिया प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि जिला होशंगाबाद में पदस्थ साक्षी सहायता केन्द्र प्रभारी सोहन शर्मा ने पीड़ित एवं साक्षियों की सहायता करने की दिशा में उक्त साक्षी सहायता केन्द्र पोर्टल को एक एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन(Android mobile application) में तब्दील कर दिया, जिस हेतु विभाग के संचालक पुरूषोत्तम शर्मा ने इस नवाचार के लिये सोहन शर्मा को 5000 रूपये नकद राशि से पुरस्कृत किया। सोहन शर्मा ने कंप्युटर साइंस से इंजीनियरिंग की हुई है। उन्होंने अपनीे शैक्षणिक योग्यता का उपयोग कर विभागीय कार्य को आसान बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयत्न किया है। अब उक्त मोबाईल एप्पलीकेशन को पूरे प्रदेश के साक्षी सहायता केन्द्र में संचालित किये जाने की योजना है। होशंगाबाद साक्षी सहायता केंद्र का क्रमांक 7587610676 है, जिसपर सम्पर्क करके पीड़ित व साक्षी अपने प्रकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









