---Advertisement---

VIDEO : जमीन की नपाई के दौरान दो पक्षों में झगड़ा, दोनों ने दर्ज करायी पुलिस थाने में शिकायत

By
On:
Follow Us

इटारसी। समीप के गांव बोरतलाई खेत के नापजोख के दौरान दो पक्ष आपस में झगड़ पड़े और एकदूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति को जमीन पर पटककर बुरी तरह से मारा गया। घटना 9 जून की शाम करीब 6.30 बजे की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। मारपीट की घटना की शिकायत पथरोटा थाने में की गई है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को 4-5 लोग जमीन पर पटककर मारपीट करते दिख रहे । खेत नापने गए आरआई और पटवारी के सामने दोनों पक्षों आपस में मारपीट हुई है, जिसे देख आरआई पटवारी भी घबरा गए। झगड़े में इटारसी निवासी अजय पटेल के सिर में चोट आई है। विवाद विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पथरोटा थाने में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इटारसी निवासी अजय पटेल खेत मालिक के साथ पांच आरोपी शुभम, अन्नी, ओमकार पटेल ने मारपीट की।

पुलिस ने अजय पटेल के शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं साकेत निवासी ओमकार पटेल की शिकायत पर अजय पटेल, आशा पटेल एवं धीरेंद्र पटेल के खिलाफ मारपीट का केस मामला दर्ज कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार वायरल हुआ है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.