इटारसी। आज दोपहर नेहरुगंज में एक विक्षिप्त ने आतंक मचाया। यहां के निवासियों ने उसे मारकर भगाया। यहां के लोगों का कहना है कि यह घरों में घुसकर भीतर रखा सामान फैक रहा था और बच्चों पर हमला कर रहा था। इसकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो डाले गये हैं उसमें एक लड़का घर में घुसकर गेट लगा रहा है और गेट लगाने के दौरान एक सायकिल गेट के आड़े आ जाती है तो उसे बाहर फैक देता है। इससे पहले एक और घर में घुसने पर इसे वहां से भगाया गया था। जिस घर में घुसा था वहां से भगाने पर यह सामने वाले घर में घुसता है तो एक व्यक्ति दौड़कर आता है और उसे मारकर भगाता है। इस लड़के की इस हरकत के बाद यहां के निवासियों में भय का माहौल है, क्योंकि बता रहे हैं कि यह बच्चों पर हमला भी कर रहा था।
वीडियो में देखिये, कैसे विक्षिप्त ने मचाया आतंक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







