---Advertisement---

युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में, आरोपियों पर हुई एफआईआर

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में चौहान ढाबे के पीछे एक युवक को पेड़ से बांधकर बेहरमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और पिटने वाले युवक के परिजनों को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। घटना कब की है, यह नहीं बताया जा सकता, लेकिन बदमाशों ने हौज पाइप से पीटते हुए मारपीट का वीडियो भी बनाया था, जो रविवार रात को सामने आया है।

वायरल वीडियो में युवक हाथ जोड़कर अपने को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता और माफी मांगता दिख रहा है, लेकिन बदमाश बार-बार उसे हौज पाइप से पीटते रहे। दो लोगों ने उसे पीटा है और एक ने वीडियो बनाया है। बताते हैं कि युवक पर चोरी का संदेह था। वीडियो मिलने के बाद माखननगर पुलिस ने पीडि़त युवक की खोजबीन शुरू की। मारपीट करने वाले एक आरोपी की पहचान चौहान ढाबे के संचालक सौरभ चौहान के रूप में हुई है। पीडि़त की पहचान आंखमऊ निवासी सतीश उर्फ लल्लू यादव के रूप में हुई। रात में पीडि़त के परिजनों को थाने बुलाकर एफआईआर दर्ज कराई गई।

माखननगर टीआई हेमंत निशोद के अनुसार पीडि़त युवक आंखमऊ का है। घटनास्थल चौहान ढाबे के पीछे का है। घटना कब की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पीडि़त का कुछ पता नहीं है। ढाबा संचालक सौरभ चौहान मोबाइल बंद कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पीडि़त के भाई जितेंद्र यादव की तरफ से सौरभ चौहान के खिलाफ रस्सी से पेड़ में बांधकर पीटने का अपराध दर्ज कराया गया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.