भोपाल/इटारसी। भोपाल मंडल में 26 अक्टूबर 2021 से 01 नवंबर 2021 तक स्वतंत्र भारत @75 : सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता
थीम पर मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज डीजल लोको शेड इटारसी में रेल कर्मियों द्वारा सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई। इस साईकल रैली के माध्यम से सभी को अपने कामों को पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त आज मंडल कार्यालय में सतर्कता जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने भाग लिया। प्रतियोगी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
डीजल लोको शेड में निकाली सतर्कता जागरूकता रैली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








