रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सतर्कता जागरूकता सप्ताह – बच्चों ने बताया कैसे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित बनायें

इटारसी। पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, इटारसी द्वारा 31 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत 04 नवंबर 2022 को वर्धमान पब्लिक स्कूल, इटारसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था, स्कूल के बच्चों के लिये भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत, का विकास करना।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह: भारत को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित कैसे बनायें?

विषयांतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें वर्धमान पब्लिक स्कूल के 12 छात्रों ने हिस्सा लेकर विचार व्यक्त किये। प्रतियागिता में प्रथम पुरस्कार मास्टर मीत अग्रवाल, द्वितीय मास्टर दर्शन डोंगरे और तृतीय मास्टर सर्वेश शुक्ला को मिला।

सांत्वना पुरस्कार मास्टर एकाग्र पांडे एवं अतिरिक्त प्रतिभागिता पुरस्कार मास्टर जसप्रीत चावला, आर्नव पुरोहित, अतुल्य गुप्ता, नम्रता लालवानी, वैभव सोलंकी, आदित्य राज, अनुज जैन, आभा मलैया को वितरित किये।

प्रतियोगिता में शिक्षिका योगिता एवं दर्शा पाटिल निर्णायक रहीं। कार्यक्रम में संदीप कुमार एवं मोना दुबे ने योगदान दिया। मुख्य अतिथि श्री नायर जीएम एवं श्री लोदी डेप्युटी जीएम थे। प्राचार्या वर्षा मिश्रा ने सफलता से कार्यक्रम आयोजित कराया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News