इटारसी। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर आयुध निर्माणी इटारसी में 26 सितंबर से 1 नवंबरतक सतर्कता जागरुकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरुकता की थीम स्वतंत्र भारत@75: (Theme Independent India@75) सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता रहेगी। सतर्कता जागरुकता सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों, जन साधारण में सतर्कता से संबंधित जागरुकता पैदा करना है। शुभारंभ आयुध निर्माणी महाप्रबंधक पीके मेशराम (Ordnance Factory General Manager PK Meshram), सतर्कता अधिकारी वीके सिंह (Vigilance Officer VK Singh) एवं अन्य अधिकारियों ने किया। इस दौरान कर्मचारियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने, अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने तथा भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करने की शपथ दिलायी गयी।
आर्डनेंस फैक्ट्री में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








