---Advertisement---

विजयादशमी का महासंग्राम, 61 फीट ऊंचे रावण दहन के लिए भव्य तैयारी

By
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। असत्य पर सत्य की विजय और भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय का महापर्व दशहरा उत्सव इस वर्ष भी सिवनी मालवा में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। नगर में विगत 29 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में, इस बार 61 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का वध और दहन किया जाएगा।

दशहरा उत्सव समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विशाल आयोजन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, राम वाटिका के सामने मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव विश्व हिंदू परिषद और जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच के संरक्षण में नगरवासियों और नगर पालिका परिषद के सहयोग से हो रहा है।

भव्य शोभायात्रा और पूजन समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे स्थानीय गांधी चौक स्थित श्री राम जानकी मंदिर से होगी। यहां से भगवान श्री रामचंद्र जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की भव्य झांकी के साथ एक विशाल चल समारोह प्रारंभ होगा। यह चल समारोह बराखड़ रोड स्थित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगा, जहां भगवान के पात्रों की शास्त्रोक्त विधि से पूजा अर्चना की जाएगी।

सांस्कृतिक संध्या और धर्मसभा

रात्रि 7 बजे से ‘मां यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक मालवीय और यशोदा मालवीय अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।

धर्मसभा और शस्त्र पूजन : रात्रि 7:30 बजे धर्मसभा आयोजित होगी, जिसे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और पूज्य संत संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे नगरवासी और अतिथि शस्त्र पूजन समारोह में शामिल होकर शस्त्रों का पूजन करेंगे।

61 फीट के रावण का वध और आतिशबाजी

उत्सव का मुख्य आकर्षण रात्रि 8:30 बजे होगा, जब भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथों से मैदान पर खड़े 61 फीट ऊंचे विशालकाय रावण का वध और दहन किया जाएगा। इस दौरान आधुनिक पटाखों के साथ इलेक्ट्रॉनिक रंगारंग आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन निरंतर चलता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कथा वाचक अनन्या शर्मा, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहेंगे। दशहरा उत्सव समिति के संयोजक शिव राठौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन सहित समिति के समस्त सदस्यों ने सिवनी मालवा के सभी नगरवासियों से इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.