---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

विपिन जोशी स्मारक समिति का 39 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को

By
On:
Follow Us
  • – समारोह में देश भर के 31 शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगे सम्मानित
  • – सन् 1985 से लगातार हो रहा है, शिक्षक सम्मान समारोह
  • – साईंकृष्णा रिसोर्ट इटारसी में शाम 6 से 9 बजे तक होगा समारोह
  • – पदपृक्षालन रहता है, इस सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी (Vipin Joshi Memorial Committee Itarsi)द्वारा 39 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (39th National Teacher Award) इस वर्ष नगर के साईं कृष्णा रिसोर्ट (Sai Krishna Resort) में सायं 6 बजे से 9 बजे के बीच 5 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर के शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। अंतिम रूप से चयनित 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा।

आज यहां श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन (Shri Premshankar Dubey Smriti Patrakar Bhawan) में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू एडवोकेट (Ramesh K Sahu Advocate) ने सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकों की सूची जारी की। इस वर्ष का विपिन जोशी स्मारक समिति का सर्वोच्च पुरस्कार समिति की सर्वानुमति से डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी (Dr. Anand Kumar Tripathi) निदेशक, (विधि विभाग) प्रभारी प्रति कुलपति, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर (Gandhinagar), गुजरात (Gujarat)को दिया जा रहा है। सचिव विनीत चौकसे (Vineet Chowksey) ने बताया कि प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) पत्रकार द्वारा 1985 में प्रारंभ किये गये सरस्वती सम्मान से लेकर अबतक देशभर के सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर किया जा चुका है जिसमें अनेकों राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित हुए हैं। समारोह अपनी अलग पहचान बना चुका है जिसमें 29 वर्षों तक लगातार मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकू भाई ने सम्मलित होकर रिकार्ड बनाया है।

समिति में संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता सुश्री चन्द्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी जैसे सीनियर सदस्यों का योगदान अब भी सतत रूप से प्राप्त होता है। वहीं नीलेश जैन, अशोक मालवीय, पूनम नामदेव, दर्शन तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करते हैं। लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर अनिल झा प्रतिवर्ष संचालन का दायित्व बखूबी निभाते हैं। अद्भुत परंपरा का रोमांच पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती एवं पुष्प वर्षा के बीच शिक्षकों के सम्मान की परंपरा एक अद्भूत रोमांच प्रदान करती है। सरस्वती वंदना को स्वर मालिका म्यूजिक क्लास इटारसी की संचालिका सुश्री दिव्यकांता राजपूत एवं साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। कर्मकाण्डी ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया जायेगा।

आज सूची जारी करते हुए संस्थापक, संरक्षक प्रमोद पगारे, संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रमेश के. साहू, विनीत चौकसे, शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, अजय चौकसे, दर्शन तिवारी, केके सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय साहू, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, घनश्याम तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज सारंग एवं सभी सदस्यों ने नागरिकों से अनुरोध किया है वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

इन शिक्षकों का होगा सम्मान

सरस्वती पुरस्कार डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी निदेशक, (विधि विभाग) प्रभारी प्रति कुलपति राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात, विवेक सागर सम्मान डॉ. बस्सा सत्यनारायणन सहायक प्राध्यापक शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय, इटारसी कर्मा रत्न सम्मान लखनलाल साहू व्याख्यता शासकीय उमा विद्यालय मोदे, कांकेर जिला बस्तर छत्तीसगढ़, ज्ञानगंगा सम्मान डॉ. उमेश कुमार धुर्वे प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम, अर्जुन सम्मान नारायण प्रसाद चौधरी प्राचार्य सीएम राईज स्कूल इटारसी, ज्ञानाचार्य सम्मान विनोद कुमार साहू सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला समनापुर तहसील कुंडम जिला जबलपुर, सांदीपनी सम्मान डॉ. अनिल कुमार दुबे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतिया, विश्वामित्र सम्मान सुरेश चिमानिया उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, निटाया जिला नर्मदापुरम, अक्षरदूत सम्मान प्रभात कुमार गुप्ता, डीन केरियर कॉलेज ऑफ लॉ भोपाल, मैथलीशरण गुप्त सम्मान श्रीमती योगिता स्वर्णकार सहायक शिक्षिका वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी, सेवा सम्मान श्रीमती दीपाली अवस्थी प्राचार्य टैगोर पब्लिक हासे स्कूल, सिवनी बानापुरा जिला नर्मदापुरम, कर्मवीर सम्मान रवि प्रजापत शिक्षक, शासकीय हाई स्कूल केलोधाला जिला इंदौर, विवेकानंद सम्मान श्रीमती स्वर्णलता छैनिया शिक्षिका प्रज्ञान सीनियर, सेके. स्कूल इटारसी, अग्रसेन सम्मान गोकुल प्रसाद गौर उच्च श्रेणी शिक्षक सीएम राइज स्कूल करताना, जिला हरदा, कर्मयोगी सम्मान श्रीमती सविता पटेल पीजीटी जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी, ज्ञानपुंज सम्मान पंकज दुबे पीजीटी केन्द्रीय विद्यालय क्र. 02 सीपीई इटारसी, मदर टेरेसा सम्मान श्रीमती बम्बीना डाले प्राथमिक शिक्षिका सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल इटारसी, तारण तरण सम्मान श्रीमती कुसुम साहू सहायक शिक्षका सन एकेडमी हाईस्कूल इटारसी, नागार्जुन सम्मान शहेन लाल पधरे पीजीटी शासकीय आयुध निर्माणी उच्च. माध्य. विद्यालय इटारसी, द्रोणाचार्य सम्मान आशीष दीक्षित पीजीटी, केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम, चाणक्य सम्मान श्रीमती प्रज्ञा पांडे प्राथमिक शिक्षिका शासकीय प्राथमिक स्कूल अकाबल्या, जिला सीहोर, एकलव्य सम्मान श्रीमती सुदीप्ता घोष सहायक शिक्षिका रेनबो पब्लिक हासे स्कूल इटारसी, महावीर सम्मान डॉ. सीमा जैन व्याख्याता महाराणा प्रताप उमावि जहांगीराबाद, भोपाल, बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मोहनदास करारे व्याख्याता नालंदा मॉडल स्कूल इटारसी, शंकराचार्य सम्मान प्रताप सिंह राजपूत प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी, शिक्षा रत्न सम्मान संतोष यादव सहायक प्रध्यापक मां नर्मदा महाविद्यालय इटारसी, आचार्यश्री सम्मान कु. किरण नामदेव शिक्षिका जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा जिला सिवनी, विशेष सेवा सम्मान श्रीमती सीमा रामप्रकाश दुबे प्राचार्य अग्रवाल पब्लिक स्कूल इटारसी, जगदाग्नि ऋषि सम्मान श्रीमती गीता चौरसिया टीजीटी ड्रीम इंडिया स्कूल इटारसी, दधीचि सम्मान दिव्यकांता राजपूत संचालिका स्वरमलिका संगीत विद्यालय इटारसी, विद्यारत्न सम्मान उसमान खान शिक्षक अंजुमन नूरूल इस्लाम उर्दू हाई स्कूल इटारसी को दिया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.