---Advertisement---

विपिन जोशी स्मारक समिति करेगी इन शिक्षकों का सम्मान

By
Last updated:
Follow Us

इस वर्ष सांईकृष्णा रिसोर्ट में शाम 4 बजे से 8 बजे के बीच होगा शिक्षक सम्मान का मुख्य समारोह

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति 37 वे वर्ष में 31 शिक्षकों का सम्मान करेगी। इस वर्ष यह सम्मान समारोह शाम 4 बजे से साईंकृष्णा रिसोर्ट में होगा। समिति के पास देश भर के शिक्षकों को सम्मानित करने आये प्रस्ताव में 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। आज शाम 5 जनपथ में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू एडव्हाकेट ने सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकों की सूची जारी की और कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर अनिल झा प्रतिवर्ष संचालन का दायित्व निभाते हैं, इस वर्ष उनके साथ विधि पचौरी सहायक संचालिका दायित्व वहन करेंगी। सरस्वती वंदना को सुश्री दिव्यकांता राजपूत एवं साथी प्रस्तुत करेंगे। कर्मकाण्डी ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ती वाचन किया जायेगा।

इनको मिलेंगे ये सम्मान
इस वर्ष का विपिन जोशी स्मारक समिति का सर्वोच्च पुरस्कार समिति की सर्वानुमति से ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के शिक्षक पिता रोहित प्रसाद सागर प्रभारी प्रधान अध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम गजपुर को दिया जा रहा है। मोहनलाल शर्मा की स्मृति में विवेक सागर सम्मान संजय शर्मा शिक्षक शास.माध्य. विद्यालय खड़कवानी कसरावद जिला खरगौन, कोदूलाल साहू एवं लक्ष्मीबाई साहू, राकेश साहू की संयुक्त स्मृति में कर्मारत्न सम्मान अमृतलाल साहू सहा. शिक्षक ग्राम खंदी जिला राजगढ, भवरचंद जैन स्मृति ज्ञानगंगा सम्मान हरीश कुमार मारण सहायक शिक्षक शास. उ.मा.शा. रतनपुर सड़क फंदा जिला भोपाल, सेठ श्रीनारायण अग्रवाल की स्मृति में अर्जुन सम्मान विश्वजीत कुशवाहा सहायक शिक्षक शा.माध्य. विद्यालय ठीबगांव बुजुर्ग जिला खरगौन, बैजंतीदेवी एवं रामअवतार अग्रवाल की संयुक्त स्मृति में द्रोणाचार्य सम्मान अखिलेश कुमार उपाध्याय पुस्तकालय एवं स्काउट गाईड शिक्षक केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2, सीपीई इटारसी, पीयूष शाह स्मृति सेवा सम्मान राकेश कुमार चौलकर प्रवर श्रेणी व्यवख्याता शास. पॉलीटेक्नी कॉलेज इटारसी, प्रेमशंकर दुबे स्मृति कर्मवीर सम्मान अब्दुल सकूर, शिक्षक, एम.जी.एम हायर सेकेण्डरी स्कूल इटारसी कमलकिशोर दुबे एवं श्रीमती सवित्री देवी दुबे की संयुक्त स्मृति में ज्ञानाचार्य सम्मान कर्ण सिंह परिहार उच्च शिक्षक शा.उ.मा.विद्यालय क्र. 2 ठंडी सडक, दतिया, सुशीला देवी एवं डॉ. जे.पी. दुबे की संयुक्त स्मृति में सांदीपनी सम्मान आरती भावसार, प्राचार्या ड्रीम इंडिया स्कूल होशंगाबाद, करतार सिंह अरोरा एवं सुरेन्द्र अरोरा की संयुक्त स्मृति में विवेकानंद सम्मान पायल परेदशी, शिक्षक, शा.मा.विद्यालय खुर्दी मऊ, जिला इन्दौर, केसरीमल अग्रवाल की स्मृति अग्रसेन सम्मान अखिलेश दुबे शिक्षक शा.क.उ.मा. विद्यालय, होश्ंागाबाद, शारदा प्रसाद तिवारी की स्मृति में नागार्जुन सम्मान नर्मदाप्रसाद गौर प्रधान पाठक शा.मा.शा रातातलाई, जिला हरदा, प्रतापचंद जैन की स्मृति में तारण तरण सम्मान कल्पना कटकवार, शिक्षक श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, प्रथम सरस्वती पुत्र सम्मान प्राप्त रामनारायण सरवरिया की स्मृति मेें ज्ञानपुंज सम्मान अनिता चौहान प्राचार्या शा.क.उ.मा.शा. राजेन्द्रनगर इन्दौर, मिश्रीलाल अग्रवाल की स्मृति में कर्मयोगी सम्मान संजय कुमार सिंगौर शिक्षक, शा.हाई. स्कूल, तिलई (वनांचल ग्राम) जिला मंडला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर लाल मालवीय एवं प्रदीप मालवीय की संयुक्त स्मृति में गायत्री मालवीय द्वारा स्थापित मदर टेरेसा सम्मान डॉ.श्रीमती नेहा दुबे यादव प्रोफेसर, वाईस प्रिंसीपल एवं पी.एच.डी. गाईड, आर.के.डी.एफ कॉलेज, भोपाल, सरदार मेला सिंह छाबड़ा की स्मृति में विश्वामित्र सम्मान चन्द्रप्रभा ठाकुर प्रधान पाठक, शा.मा.शाला स्टेशनगंज गाडरवारा, कस्तूरी देवी एवं मोहनलाल गुप्ता की संयुक्त स्मृति में मैथलीशरण गुप्त सम्मान सीमा त्रिवेदी शिक्षिका शा.आजाद प्रा. विद्यालय, ऑफिसर कॉलोनी रतलाम, सुरेश अग्रवाल की स्मृति में विशेष सेवा सम्मान सरिता सोनी शिक्षिका, गुरूनानक पब्लिक हा.से. स्कूल इटारसी, सतीश जैन ‘तिरूपति बस’ की स्मृति में महावीर सम्मान डॉ. श्रीमती आशा जैन, शिक्षिका, शा.उर्दु उच्च.माध्य. विद्यालय दमोह, जी.एस. ठाकुर एवं समिति सदस्य महेश ठाकुर की संयुक्त स्मृति में अक्षरदूत सम्मान समीना बानो, शिक्षिका, प्रज्ञान इग्लिश मीडियम को-एड.स्कूल इटारसी, उदितनारायण पाठक की स्मृति में चाणक्य सम्मान वर्षा मिश्रा, प्राचार्या, वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी, कृष्णा सोनी शिक्षिका निर्वाण शिक्षक दिवस 5 सितम्बर 2013 एवंएस.सी. सोनी की संयुक्त स्मृति में दधीची सम्मान किरण अग्रवाल शिक्षिका शा.हि. कन्या. उ.मा. विद्यालय संयोगिता गंज, इन्दौर, रायसाहब महावीर किशोर जायसवाल एवं पुरूषोत्तम किशोर जायसवाल की संयुक्त स्मृति में शिक्षा रत्न सम्मान परवेज अख्तर खान प्रधान पाठक, शा.मा. शा काशी खेरी, जिला नरसिंहपुर, ब्रदीप्रसाद शुक्ल की स्मृति में एकलव्य सम्मान दीपक कुमार मारावी टीजीटी केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम, होश्ंागाबाद, पं. कपिलमुनि शर्मा शास्त्री एवं श्रीमती देवकीबाई शर्मा की संयुक्त स्मृति में शंकराचार्य सम्मान कविता उपाध्याय शिक्षिका शा.क.उ.मा.शा सूरजगंज, इटारसी, धन्नालाल चौधरी, पूर्व मंत्री की स्मृति में बाबा साहब अंबेडकर सम्मान वंदना जाधव शिक्षिका, एकीकृत शा.क.उ.मा. विद्यालय हरसूद खंडवा, ध्यानदास नामदेव, मनीराम नामदेव, गुलजारीलाल नामदेव एवं राजेन्द्र नाम की संयुक्त स्मृति में आचार्यश्री सम्मान वदंना खलखो शिक्षिका सेंट जोसफ कार्न्वेट स्कूल इटारसी, जगदीशचन्द्र अग्रवाल बंदरियावाले की स्मृति में विद्यारत्न सम्मान माधुरी उपाध्याय शिक्षिका शा.एकीकृत माध्य. विद्यालय, गांधीनगर इन्दौर ग्रामीण, सुनील नागौरा देशमुख एवं कमला देशमुख की संयुक्त स्मृति में जमदाग्नि ऋषि सम्मान रंजना दीक्षित शिक्षिका, शास. एकीकृत शाला, खेड़ला, होशंगाबाद को दिया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में संरक्षक एवं पत्रकार प्रमोद पगारे, संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, शरद गुप्ता, मनोज सारन, रमेश के. साहू, विनीत चौकसे, राजेश दुबे, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, गोल्डी साहू, विक्रंात बडकुल, राजेन्द्र अग्रवाल बबलू, घनश्याम तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, आदि मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.