इटारसी। विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के द्वारा पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शौर्य जागरण यात्राओं एवं धर्म सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। एक यात्रा मुलताई (Multai), बैतूल (Betul), हरदा (Harda) होते हुए सिवनी मालवा (Seoni Malwa) से जमानी के रास्ते इटारसी (Itarsi) पहुंची।
इटारसी में यात्रा का जय जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। श्री द्वारकाधीश मंदिर (Shri Dwarkadhish Temple) में धर्म सभा का आयोजन किया जिसको प्रदेश अध्यक्ष केएल शर्मा एवं प्रदेश मंत्री राजेश जैन ने संबोधित किया। अध्यक्ष के एल शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को निरंतर जागृत करने के लिए और हिंदुओं की स्वयं की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद निरंतर कार्य करता है और इस श्रृंखला में यह यात्रा निकाली गई है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री गोपाल सोनी, संगठन मंत्री शिव राठौर, जिला अध्यक्ष सुभाष दुबे, उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष राजू बत्रा, कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी, प्रभात तिवारी, राजकुमार मालवीय, संदीप यदुवंशी नगर संयोजक एवं यात्रा प्रभारी मौजूद थे। संचालन नगर मंत्री चेतन राजपूत ने किया।










