इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में आज शिल्प शास्त्र के ज्ञाता और वास्तु देव के पुत्र भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों में मशीनों और उपकरणों की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन मैकेनिकल और कर्मशाला विभाग, विद्युत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग लैबोरेट्री और कंप्यूटर केंद्र में किया गया। सभी विभागों में स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर मशीनों की पूजा की और भगवान विश्वकर्मा की आरती की, जिन्होंने सृष्टि के निर्माण में अपनी अद्वितीय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर, प्राचार्य आर. के. चोलकर, विभागाध्यक्ष एवं कर्मशाला अधीक्षक विकास सिद्धू, रामकुमार उईके, विद्यावती सूर्यवंशी, और पल्लवी ने विभागवार मशीनों की पूजा और आरती संपन्न करवाई। इस दौरान, संस्था के सभी स्टाफ सदस्य, जिनमें आकाश गर्ग, निलेश गोर, हरिओम नरवरे, निखिल विजयवार, शैलेंद्र सिंह राजपूत, प्रबल गौर, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, आशीष चौरे, सोनिया अग्रवाल, हेमलता शुक्ला, अनीता वर्मा, पल्लवी शर्मा, शिवांगी मालवीय, नेहा केदार, और नैनी पटेल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।









