इटारसी। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को तय लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है। लक्ष्य से पीछे चल रहे वार्डों में विशेष कैंप लगाकर कार्य में कसावट लाई जा रही है, जिसे 4 दिसंबर तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारी लगातार इन विशेष शिविरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसडीएम नीलेश शर्मा, तहसीलदार सुनीता साहनी, और सीएमओ ऋतु मेहरा स्वयं इन कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास
पुनरीक्षण कार्य में आ रही परेशानियों को देखते हुए, विशेष रूप से पिछड़े हुए वार्ड क्रमांक 25 और 26 पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इन वार्डों के निवासियों से अपील की गई है कि वे कैंप में आएं और अपनी समस्याओं से अवगत कराएं, ताकि उन्हें हर संभव मदद दी जा सके।
विशेष कैंपों का विवरण
गहन पुनरीक्षण के तहत अब तक लगाए गए और प्रस्तावित विशेष कैंपों एलकेजी में वार्ड 14, 15, 16, बाइबल कॉलेज के पास वार्ड 20, 21, अंबेडकर नगर चौराहा, मुस्कान संस्था के पास, न्यास कॉलोनी में वार्ड 11, 12, 13, 14 को कैंप हो चुके हैं। आज गुरुवार, 27 नवंबर को माइकल का बगीचा, शंकर मंदिर के पास, भगतसिंह नगर, नाला मोहल्ला में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया गया था। कल 28 नवंबर को युगांतर छात्रावास के पास लगेगा 24 25 26 वार्ड के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि 4 दिसंबर की समय सीमा को देखते हुए सभी नागरिकों को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।









