---Advertisement---

कस्तूरबा शाला का जर्जर भवन ढहाने एसडीएम से मिलेगी वार्ड समिति

By
On:
Follow Us

इटारसी। मोहल्ला समिति अहिल्या नगर वार्ड 23 की बैठक श्री शंकर मंदिर इंगलचाल परिसर में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सीपी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में समिति सदस्य सुनील दुबे के पुत्र की गंभीर बीमारी पर उपस्थित सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते हुए, इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्राप्ति के लिए विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा को ज्ञापन सौंपने, कस्तूरबा कन्या शाला परिसर में बने लेंटर वाले जर्जर कक्ष को ध्वस्त कराने एसडीएम एवं सीएमओ को ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी। सदस्य अरूण शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक में फिक्स डिपाजिट कराने पर नॉमिनेशन की सूचना खाताधारक को नहीं देने की बात कही इस पर बैंक प्रबंधक से भेंट करने पर सहमति बनी।
समिति सदस्य राहुल भाट ने वार्ड के एक सफाई कर्मी के द्वारा वार्ड वासियों से अभद्र व्यवहार करने की जानकारी दी। चंद्रप्रभा ठाकुर ने कहा कि समिति में महिलाओं का विंग तैयार किया जाए ताकि वार्ड की महिलाओं की भागीदारी स कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। इटारसी के विकलांग जनों को विकलांगता का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए होशंगाबाद जाना पड़ता है जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में, माह में एक कैंप सरकारी अस्पताल में लगाने कलेक्टर को ज्ञापन देने पर सहमति बनी।
जनगणना 2011 की आधार पर आयुष्मान योजना पंजीयन जैसे नियमों से लोग योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं, वर्तमान समय का मानक निर्धारण के लिए समिति के मुकेश मैना को जवाबदेही सौंपी। समिति सदस्य प्रदीप सोनिया ने वार्ड में की कुछ पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या के समाधान के लिए जल सभापति से भेंट को कहा। मुख्य सड़कों पर टेंट लगाकर आवागमन बाधित करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के लिए सीएमओ को ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी।
बैठक में राकेश जाधव, देवेंद्र पटेल, प्रकाश ताम्रकार, मुकेश मैना ने भी विचार रखे। अध्यक्षीय उद्बोधन में सुश्री सीपी ठाकुर ने समिति के सदस्यों की सक्रियता की सराहना की। संचालन सचिव राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली ने माना। बैठक में डीएस बाजपाई, द्वारका प्रसाद गोहिया, राजेंद्र चतुर्वेदी, केपी सैनी, बृजमोहन सिंह मीना, अरुण शर्मा, संजय साहू, प्रदीप कुमार सोनिया, हैप्पी शर्मा, अनूप तिवारी, गोविंद दीक्षित, राजेंद्र दुबे, मुकेश दुबे, विजय दुबे की उपस्थिति रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.