इटारसी। वर्षा जल संचयन के लिए लोगों को जागरुक करना लगभग बेअसर होने के बाद आखिरकार नगर पालिका ने पिछले वर्ष स्वयं आगे आकर सरकारी कार्यालयों में यह कराने का कदम उठाया है। बारिश का पानी भूमिगत करने नगर पालिका द्वारा गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत लगभग सभी शासकीय इमारतों पर वाटर हार्वेस्टिंग कराई जा रही है। नगर पालिका भवन, एसडीएम कार्यालय भवन, तहसील कार्यालय, कोर्ट परिसर, ऑडिटोरियम एवं अन्य कई भवन एवं निजी इमारतें भी शामिल हैं, जहां वाटर हार्वेस्टिंग का काम कराया जा रहा है।
अब तक ये किया अब तक लगभग 50 हजार वर्ग फीट की छतों के जल को वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा भूमिगत करने का प्रयास किया गया है। इस पूरे अभियान को नगर पालिका के माध्यम से संजय मनवारे द्वारा किया जा रहा है। पिछले लगभग 10 सालों में नगर की शासकीय इमारतों जैसे शालाओं, बड़े स्कूलों, कॉलेजों एवं निजी स्कूलों अस्पतालों की छतों को वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा जल को भूमिगत किया है। इस वर्ष भी नगर पालिका ने इन्हें सभी शासकीय एवं निजी भवनों की वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए अधिकृत किया है। अब तक इस वर्ष लगभग 50 से 75 हजार वर्ग फीट छतों का पानी सहेजा गया है।
क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग
रेन वाटर हार्वेस्टिंग का मतलब है बारिश के पानी को एकत्र करना और बाद में उपयोग के लिए संग्रहीत करना। इसे विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके किया जा सकता है, जैसे कि छत से पानी एकत्र करना या भूजल को रिचार्ज करना।
वर्षा जल संचयन के लाभ
- वर्षा जल संचयन से पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है
- वर्षा जल को जमीन में रिसने देकर, भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सकता है
- वर्षा जल का उपयोग करने से पानी के बिलों को कम किया जा सकता है
- वर्षा जल संचयन से पानी के स्रोतों पर दबाव कम होता है और पानी का संरक्षण होता है
वर्षा जल संचयन के तरीके
- छत पर एकत्र हुए पानी को पाइपों के माध्यम से टैंकों या भूजल रिचार्ज संरचनाओं में जमा किया जाता है
- वर्षा जल को जमीन में रिसने देने के लिए गड्ढे, खाई या कुओं का उपयोग किया जाता है
- तालाबों, झीलों या अन्य जल निकायों में वर्षा जल को जमा किया जाता है
वर्षा जल संचयन क्यों जरूरी
हमारे यहां पानी की कमी एक बड़ी समस्या है, वर्षा जल संचयन एक महत्वपूर्ण तकनीक है, यह न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ाता है, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाता है। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका कदम उठा रही है। वर्षा जल संचयन के लिए वित्तीय सहायता और अन्य प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। कुल मिलाकर, वर्षा जल संचयन एक प्रभावी तकनीक है जो पानी की कमी को दूर करने और पर्यावरण को बचाने में मदद कर सकती है।