इटारसी। आज रविवार को सुबह से शाम तक महज 8 घंटे में नर्मदा नदी के जलस्तर में डेढ़ फिट पानी का इजाफा हो गया है। तवा बांध के सात गेट छह फिट तक खोलकर 2032 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। कल से लगातार तवा बांध के गेट खुले हुए हैं। उधर जबलपुर में बरगी बांध से भी नर्मदा में पानी आ रहा है जिससे जलस्तर बढ़ा है।
आज रविवार को सुबह 9 बजे नर्मदा नदी के सेठानी घाट पर जलस्तर 943.20 फिट दर्ज किया गया था जो शाम को 5 बजे तक 944.80 फिट हो गया था। तवा बांध 92.64 प्रतिशत भर चुका है और 1550 क्यूमेक पानी की इसमें आवक हो रही है। ऐसे में बांध का जलस्तर मेंटेन करने के लिए लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।









