इटारसी। रानीपुर में तवा बांध के तीन गेट और जबलपुर में बरगी बांध के 15 गेट खुले होने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। सेठानी घाट नर्मदापुरम में शाम को 5 बजे नर्मदा का जलस्तर 962.80 था, जो सुबह 8 बजे 961.90 था। यानी 9 घंटे में एक फिट से भी कम पानी बढ़ा है।
दरअसल आज दिनभर जिले के साथ ही तवा बांध के कैचमेंट एरिया में बेहद कम बारिश हुई है। आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच नर्मदापुरम में 0.6, पचमढ़ी में 1.0 और बैतूल में 0.6 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। ऐसे में बांध में पानी आने की रफ्तार स्लो हो गयी है। शाम 4 बजे तवा बांध का जलस्तर 1159.60 फिट था। बांध के तीन गेट पांच फिट तक खुले हैं।








