इटारसी। शहर से सटी ग्राम पंचायत मेहरगाव (Mehargaon)में बैगनिया-बोरतलाई (Bagnia-Bortalai)शाखा की नहर रेलवे लाइन (Railway line)के पास से शनिवार सुबह फूट गई, जिसके कारण नहर से हजारों गेलन पानी बह गया।
नहर का पानी आवासीय क्षेत्रों की तरफ भर गया है। स्थानीय लोगों ने नहर फूटने की सूचना तवा परियोजना अधिकारी (Tawa Project Officer)को दी।
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद रेलवे के ठेकेदार के मजदूरों ने पत्थरों ओर बोरी में मिट्टी भरकर नहर के फूटे हिस्से को बंद कर दिया है। वक्त रहते नहर के फूटे हिस्से को बंद कर देने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। नहर फूटने से विभाग के नहरों के रख-रखाव का दावे की हवा निकल गयी है।








