नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब कुछ और हिस्सों से वापस लौट रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रों के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों का मौसम
- * पिछले 24 घंटों में रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के कुछ जिलों में बारिश हुई।
- * भोपाल, नर्मदापुरम, और उज्जैन संभागों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
- * इंदौर और उज्जैन संभागों में कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि बाकी संभागों में मौसम शुष्क रहा।
- * दिन का सबसे ज़्यादा तापमान 36.0°C ग्वालियर में, जबकि सबसे कम तापमान 19.8°C पचमढ़ी में रहा।
मौसम का पूर्वानुमान
- भारी बारिश और वज्रपात: बैतूल, बुरहानपुर, खरगौन और बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बौछारें
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की भी जानकारी दी है।








