इटारसी। आज से मध्यप्रदेश में अधिकांश जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं और मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ संभागों में तो बारिश, तेज हवा का आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्यप्रदेश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और नर्मदापुरम जिले में गरज-चमक और बारिश का यलो अलर्ट है।
इसी तरह से नर्मदापुरम संभाग के बैतूल जिले सहित प्रदेश के डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और पांढुर्ना के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह का मौसम 8 से 12 अप्रैल तक लगातार रहने की संभावना व्यक्त की गई है।







