इटारसी। मानसून(Monsoon) की लगभग विदाई की बेला है। मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार प्रदेश के 5 संभाग और 5 जिलों के अलावा शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 5 संभाग और 5 जिलों में भी केवल वर्षा(Rain) या गरज-चमक के साथ बौछारें ही पड़ेंगी।
मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार सागर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद और भोपाल संभागों के जिलों में तथा गुना, देवास, शाजापुर, रतलाम एवं उज्जैन जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
इन जिलों को छोड़ शेष प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com