इटारसी। हजरत निजामुद्दीन-भुसावल के मध्य दोनों तरफ द्विसाप्ताहिक ट्रेन चलायी जाएगी। 04064/04063 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल-हजरत निजामुद्दीन के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, गंजबासौदा, विदिशा,भोपाल, होशंगाबाद एवं इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
भोपाल मंडल पीआरओ के अनुसार गाड़ी संख्या 04064 हजरत निजामुद्दीन- भुसावल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 जुलाई 2021 से आगामी सूचना तक प्रति शुक्रवार एवं रविवार को हजरत निजामुद्दीन से 15.05 बजे चलकर, 23 बजे बीना, 23.37 बजे गंजबासौदा, अगले दिन 00.07 बजे विदिशा, 01.00 बजे भोपाल, 02.15 बजे होशंगाबाद, 02.55 बजे इटारसी, 08.20 बजे नागपुर,और 15.05 बजे भुसावल स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04063 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई 2021 से प्रति मंगलवार एवं रविवार को भुसावल स्टेशन से 06.00 बजे चलकर, 12.40 बजे नागपुर, 18.00 बजे इटारसी, 18.18 बजे होशंगाबाद, 19.40 बजे भोपाल, 20.20 बजे विदिशा, 20.48 बजे गंजबासौदा, 21.38 बजे बीना, अगले दिन 05.00 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, गंजबासौदा, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, आमला, मुलताई, पांढुर्ना, नागपुर, वर्धा जंक्शन, पुलगांव, धमनगांव, बडनेरा, मुरताजपुर, अकोला जंक्शन, शेगांव एवं मलकापुर स्टेशनों पर रुकेगी। यह गाड़ी पूर्णत: आरक्षित है, अत: इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।
हजरत निजामुद्दीन-भुसावल के मध्य द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








