---Advertisement---

कलश यात्रा का गांव में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आज से ग्राम केसलाखुर्द (Village Keslakhurd) में शुभारंभ हो गया। भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक होगा।भागवत कथा के प्रथम दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण की हुई कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna) के जयकारे से गुंजायमान एवं भक्ति के रस में डूबे श्रद्धालुओं की कलश यात्रा का कथा स्थल पर समापन हुआ।
संतभक्त पं. भगवती प्रसाद तिवारी (Pt. Bhagwati Prasad Tiwari) का आयोजकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान व्यास गादी से संगीतमय भागवत कथा का रसपान कराते हुए पं. तिवारी ने धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा का आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। उन्होंने राजा परीक्षित जन्म एवं शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। पं. भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानन्द की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.