इटारसी | 29 जनवरी 2026वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा का गुरुवार को इटारसी आगमन पर रेल कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। अल्प प्रवास के दौरान महामंत्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
बीना में मंडल परिषद: 30 जनवरी को बीना में आयोजित होने वाली मंडल परिषद की बैठक की तैयारियों पर चर्चा हुई। महामंत्री ने स्पष्ट कहा कि रेलवे में निजीकरण को समाप्त करना, रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाना और ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए सरकार से निरंतर संघर्ष जारी है। मंडल संगठक प्रीतम तिवारी ने सभी शाखाओं के पदाधिकारियों से कल अधिक से अधिक संख्या में बीना पहुंचने का आह्वान किया है।
स्टेशन प्रबंधक विनोद चौधरी और सीटीआई हेमंत सोनी ने माला एवं बुके देकर महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भागीरथ मीणा, प्रीतम तिवारी, संतोष चतुर्वेदी, महाकाल कश्यप, राजेश यादव सहित डीजल शेड शाखा के पदाधिकारी और सैकड़ों युवा रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।









