---Advertisement---

महाकुंभ मेला के लिए पश्चिम मध्य रेल चला रहा स्पेशल ट्रेन

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्रयागराज महाकुंभ के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। कई रेलमार्गों पर ये ट्रेनें चलायी जा रही हैं। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली विशेष रेल गाडिय़ों की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल से संचालित होने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों में रानी कमलापति-बनारस-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन की 12 सेवाएं मिलेंगी।

गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

ठहराव

मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार।

इटारसी-प्रयागराज छिवकी को चुनार तक बढ़ाया

गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन 10 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक 06 ट्रिप, 17 एवं 18 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 24 एवं 25 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 27 जनवरी 2025 से 04 फरवरी 2025 तक (09 ट्रिप), 07 एवं 08 फरवरी 2025 (02 ट्रिप), 10 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 21 एवं 22 फरवरी 2025 (02 ट्रिप) एवं 24 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक (04 ट्रिप) इटारसी स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह प्रयागराज छिवकी 09:55 बजे पहुंचकर, 10:15 बजे प्रस्थान कर, मेजा रोड 11:10 बजे, मांडा रोड 11:30 बजे, विंध्याचल 11:58 बजे, मिर्जापुर 12:13 बजे पहुंचकर, दोपहर 13:30 बजे चुनार स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 11 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 18 एवं 19 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 25 एवं 26 जनवरी 2025 (02 ट्रिप), 28 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक (09 ट्रिप), 08 एवं 09 फरवरी 2025 (02 ट्रिप), 11 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक (06 ट्रिप), 22 एवं 23 फरवरी 2025 (02 ट्रिप) एवं 25 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक (04 ट्रिप) चुनार स्टेशन से सायं 16:30 बजे प्रस्थान कर मिजऱ्ापुर 16:55 बजे, विंध्याचल 17:13 बजे, माण्डा रोड रोड 17:45 बजे, मेजा रोड 18:08 बजे, प्रयागराज छिवकी 19:45 बजे पहुंचकर तथा रात्रि 20:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.