इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की डीजल शाखा, इटारसी ने मंडल रेल प्रबंधक को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपा है। संघ ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारी को IOD देने की मांग संघ ने दीपक अहिरवार (टेक्नीशियन क्र. 998) नामक कर्मचारी का मामला उठाया है, जो 13 सितंबर 25 को 16/24 ड्यूटी के दौरान गेट पर जानवर से टकराने के कारण घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। 19 सितंबर 25 को डॉक्टर द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया। कर्मचारी के परिवार में पत्नी और छोटे बच्चे हैं।
संघ ने दुख व्यक्त किया है कि इतनी गंभीर चोट के बावजूद रेलवे प्रशासन ने उन्हें (Injury On Duty) नहीं दिया है। संघ ने नियमानुसार कर्मचारी को IOD दिए जाने की मांग की है। कर्मचारियों के प्रमोशन में देरी पर चिंता ज्ञापन में इस बात पर भी ध्यान दिलाया गया है कि कुछ वर्गों के प्रमोशन काफी समय से लंबित हैं। संघ ने मांग की है कि वेल्डर, क्रेन ड्राइवर और टेक्निशियन (वि.) जैसे कर्मचारियों को तुरंत उनका प्रमोशन दिया जाए।
डीजल शेड रोड पर रोशनी की समस्या संघ ने डीजल शेड इटारसी से मुक्तिधाम तक रोड पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी बहुत कम होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। संघ के अनुसार, रोड पर लगे पुराने समय के खंभों पर अब मात्र रुश्वष्ठ लाइट लगी है, जिसकी रोशनी नाकाफी है। ङ्खष्टक्ररूस् डीजल शाखा ने खंभों की संख्या बढ़ाने और वहां बड़े हैलोजन लाइट लगाने की मांग की है, ताकि रोड पर पर्याप्त रोशनी हो सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ, डीजल शाखा इटारसी के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि रेल प्रबंधन इन समस्याओं पर तुरंत ध्यान देगा और कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा।









