इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा द्वारा रेलवे स्टेशन पर संगठनात्मक और प्रशासनिक मेल-मिलाप के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त स्टेशन प्रबंधक विनोद चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व स्टेशन प्रबंधक शुभेंदु राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा जोड़ो अभियान
संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में वर्तमान में युवा जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडल संगठक प्रीतम तिवारी और सचिव योगेश चोरे के नेतृत्व में परिचालन विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। नेताओं ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे रेलवे और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए तिरंगे झंडे को और अधिक मजबूत बनाएं।
कैडर मीटिंग्स पर जोर
आरके शर्मा और कमलेश परिहार के मार्गदर्शन में मुख्य शाखा इटारसी द्वारा इन दिनों सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संघ के पदाधिकारी प्रतिदिन छोटे-छोटे कैडरों में जाकर रेल कर्मचारियों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का भरोसा दिला रहे हैं।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर, शिव प्रकाश वर्मा, रविंद्र चौधरी, ललित, संजीव, चेतन, दुर्गेश, विकास कश्यप, सौरभ गुप्ता, रोहित रैकवार, जावेद खान, नवीन कुमार, अनादि आशीष, इस्माइल, मेघराज और राहुल सहित परिचालन विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।








