इटारसी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार, जिले में आज 07 फरवरी से पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है, जो 07 मार्च 2026 तक चलेगा।
किसान ग्राम पंचायत, जनपद, तहसील कार्यालयों और सहकारी समितियों पर जाकर नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा ई-उपार्जन पोर्टल और एमपी किसान एप्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी दी गई है। किसी भी असुविधा के लिए केंद्रों पर तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।









