इटारसी। राजधानी में संसदीय उत्कृष्टता सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने नर्मदांचल (Narmadanchal) के एक व्यक्तित्व का महिमा मंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनको देखते ही आनंद आ जाता है।यह व्यक्तित्व हैं, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma)। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक डॉ. शर्मा की तारीफ में कहा कि वे सहज, सरल, गरिमा के प्रतीक हैं। उनका स्वभाव ऐसा है कि उनको देखते ही आनंद आ जाता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ने मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा का आज भोपाल में संसदीय उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla), विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Speaker of the Assembly Girish Gautam) भी इस मौके पर उपस्थित थे।
किसने कहा, डॉ. शर्मा को देखते ही आनंद आ जाता है


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








