जंगली सुअर कर रहे हैं फसल बर्बाद, किसान परेशान

Rohit Nage

Wild pigs are destroying crops, farmers worried

इटारसी। केसला ब्लॉक (kesla block) के किसान जंगली जानवरों द्वारा मक्के (maize) की फसल बर्बाद करने से परेशान हो गये हैं। सुअर आये दिन खेतों में घुसकर फसल चट कर रहे हैं। किसानों ने महंगे बीज खरीदकर फसल लगायी है, लेकिन सुअर फसल बर्बाद कर रहे हैं

ग्राम नया पोडार (Village Naya Podar) के सम्पत लाल यादव (Sampat Lal Yadav) की 2 एकड़ तथा शेरसिंह बारस्कर (Shersingh Barskar) की 2 एकड़ मक्का की फसल सुअरों के झुण्ड ने पूरी तरह तबाह कर दी है। किसान अधिकारियों को जानकारी देने केसला तहसील में आये थे, मगर तहसीलदार अनिश्चितकालीन छुट्टी के कारण किसानों के आवेदन नहीं दे पाये। बाबूओं ने भी शिकायत लेने से इनकार कर दिया है।

अब गरीब किसान परेशान हैं कि कहां शिकायत करने जाएं। किसानों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग की है कि हमारे खेतों का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए। किसान आदिवासी संगठन के फागराम (Fagram) ने कहा कि पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर जंगली जानवरों द्वारा नुकसान हुआ, उसका उचित मुआवजा दिया जाए।

error: Content is protected !!