---Advertisement---

लौह पुरुष की जयंती पर होंगे ये कार्यक्रम

By
On:
Follow Us

इटारसी। कुर्मी समाज 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती मनायेगा। आयोजन के लिए आज सुदामा मैरिज गार्डन पुरानी इटारसी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सदस्य और नवयुवकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी।
कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन जिला होशंगाबाद पटेल जयंती पर निकालेगा। बैठक में तय किया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर होशंगाबाद से समाजिक बंधु नर्मदा जी का पूजन कर, इटारसी के मुख्य मार्गों से रैली निकालेंगे जो कि सरदार पटेल सतरास्ते पर नर्मदा जी के जलाअभिषेक कर एवं उसके पश्चात सभी समाजिक बंधुओं की उपस्थिति में एक सभा आयोजित होगी।
इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल (District Panchayat President Kushal Patel), सुधीर पटेल,मप्र कुर्मी समाज के उपाध्यक्ष राजेश गौर, मोहन झलिया, बहादुर चौधरी, राममोहन मलैया, युवा प्रदेशाध्यक्ष तेज कुमार गौर, आरके चौरे, जिलाध्यक्ष चंचल पटेल, जिला युवा अध्यक्ष सुनील चौधरी, बाबू चौधरी, संतोष चौरे, नवल पटेल, शिवकिशोर रावत, उमेश पटेल, नीलू चौधरी, श्रवण चौधरी, शभूंदयाल पटेल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी यज्ञदत्त गौर ने दी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.