इटारसी। नगर में पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलणं सेवा समिति ने अच्छी बारिश की कामना लेकर मीठे चावल का वितरण पुराना फल बाजार स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर के पास किया। बाजार आए अनेक लोगों ने मीठे चावल का प्रसाद ग्रहण किया। समाज ने भगवान वरुणदेव से अच्छी बारिश की कामना की।
पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं झूलणं सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भगवान झूलेलाल को मीठे चावल का भोग लगाया। समाज ने पुराने फल बाजार स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना के साथ मीठे चावल के प्रसाद का भोग लगाया। इसके पश्चात मीठे चावल का वितरण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मीठे चावल का महाप्रसाद ग्रहण कर किया।
इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं झूलन सेवा समिति के पदाधिकारी में गोमा खिलवानी, गोपाल सिद्धवानी, महेश वालेचानी, वासुदेव खुरानी, देवानंद लखानी, देवानी गौरव फ़ुलबानी, विशाल गंगलानी, सौरव शिवनानी, जगदीश जिज्ञासी, इंद्र शिवदासानी, नंदलाल देवानी, मप्पन लालवानी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।









