इटारसी। शहर में दीपावली का त्यौहार पूर्ण शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने भी गांधी ग्राउंड पहुंचकर खरीद की और लोगों से भी स्वदेशी अपनाने की अपील की। एसडीएम नीलेश शर्मा की पूरी टीम ने फटाखा, खाद्य सामग्री की बिक्री पर ध्यान देकर नकली आइटमों से इटारसी से नागरिकों के हितों की रक्षा की।
एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा और टीआई गौरव सिंह बुंदेला की पूरी टीम ने रात दिन सजगता के साथ संपूर्ण शहर की सुरक्षा में अपनी उर्जा लगायी। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो पिछले कई वर्षों से इस वर्ष व्यवस्था बेहतर रही। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और नपा प्रशासन ने अलग-अलग बाजार व्यवस्था करके त्योहार की परेशानियों को बहुत हद तक कम किया।


दीवाली के दूसरे दिन नगर पालिका के सफाई अमले ने शहर में सुबह से एकजुटता दिखाते हुए सफाई कार्य को किया और बाजार तथा अन्य क्षेत्र का ज्यादातर कचरा उठा लिया। कुछ स्थानों पर कचरा रह गया है तो वह भी जल्द उठाया जाएगा, ऐसी आशा है। नपाध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा, स्वास्थ सभापति राकेश जाधव और उनकी पूरी टीम की व्यवस्था बेहतर रही।
कुल मिलाकर यही कहा जाना चाहिए कि इटारसी शहर में दीपावली का त्यौहार शांति पूर्वक मनाए जाने पर स्थानीय प्रशासन, नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने मेहनत की और जनता ने भी सहयोग दिया, तो त्योहार शांति से मनाया जा सका है।








