इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोड़ाकैम्प में एक महिला से गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार, 10 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। फरियादी रीना, पति धर्मेन्द्र बट्टी 30 वर्ष, निवासी मढ़ई घोघरी थाना सोहागपुर, वर्तमान में अपने मायके ग्राम पथरौटा में थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुरेंद्र, पिता सुरेश इरपाचे, निवासी ग्राम घोड़ाकैम्प ने उसके साथ पुरानी किसी बात को लेकर विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट रात 11:04 बजे थाने में दर्ज कराई। पथरौटा पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र इरपाचे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।








