इटारसी। ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर से मारपीट की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोबार मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी बबली पति सुनील अहिरवार ने शिकायत दर्ज करायी है कि विजय पिता गोटूलाल पथोरिया 31 वर्ष निवासी रामपुर ने उसका रास्ता रोककर पूर्व में की गई रिपोर्ट के लिए मां-बहन की गालियां दीं और थप्पड़ मारकर जान से मारने की धमकी दी है। घटना बिजली आफिस के पास मेन रोड की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।









