इटारसी। आदिवासी ब्लाक केसला (Tribal Block Kesla) के गांव गोहदा में चार लोगों ने मिलकर एक आदिवासी महिला की पिटाई कर दी। आरोपियों को संदेह था कि आदिवासी महिला जादू-टोना करती है।गोहदा निवासी छुट्टन बाई (Chuttan Bai) पति हरिचंद्र धुर्वे (Harichandra Dhurve) 60 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी कि गांव के ही बबलू (Bablu) पिता महेंगीलाल विश्वकर्मा (Mahengilal Vishwakarma), बिन्नू (Binnu) पिता जगदीश धुर्वे (Jagdish Dhurve), हजारीलाल (Hazarilal) पिता जगदीश धुर्वे (Jagdish Dhurve), लालमणि बाई (Lalmani Bai) पति जगदीश धुर्वे ने जादू-टोना के संदेह में उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
जादू-टोने के शक में की महिला से मारपीट

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








