इटारसी। न्यास कालोनी झुग्गी बस्ती में यहीं रहने वाले दो युवकों ने जनता स्कूल के पास रहने वाली एक महिला से मारपीट की है। युवकों ने उसे बेल्ट और लात-जूतों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी है।
जनता स्कूल के पास मालवीयगंज में रहने वाली पूजा पति अरुण कुचबंदिया 30 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सोम और आकाश नामक दो युवकों ने उसे गालियां दीं और बेल्ट व लात-जूते से मारपीट की है जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट आयी हैं। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।









